Home क्राइम जबलपुर अस्पताल में लगी आग से 10 की मौत, सीएम ने की...

जबलपुर अस्पताल में लगी आग से 10 की मौत, सीएम ने की सहायता राशि की घोषणा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के निजी अस्पताल में आग लग गई। अब तक 10 लोगों की मौत हो गई। दर्जनों घायल हुए हैं। रास्ता संकरा होने के कारण दमकलकर्मियों को कई दिक्कतों को सामना करना पड़ा। दमकलकर्मी अभी भी आग से जूझ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवारों के लिए 5 लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

जबलपुर के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा की ओर से कहा गया है कि जबलपुर के न्यू सिटी हाउस अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में करीब 9-10 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं, एनडीआरएफ के संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमने तलाशी अभियान पूरा कर लिया है और कोई भी अंदर नहीं फंसा है। पहली मंजिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्‍पताल में कितने मरीज भर्ती थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग झुलस भी गए हैं। सूत्रों के अनुसार इस आग में चार मरीज जिंदा जल गए हैं। कड़ी मशक्‍कत के बाद फायर ब्रि‍गेड ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से अस्‍पताल में अफरातफरी का माहौल है।

Exit mobile version