Home लाइफस्टाइल प्रथम अमरेश पाठक स्मृति सम्मान 2020 श्रीराम जी पोद्दार को

प्रथम अमरेश पाठक स्मृति सम्मान 2020 श्रीराम जी पोद्दार को

महिषी (सहरसा)। प्रथम अमरेश पाठक स्मृति सम्मान 2020 महिषी के श्रीराम जी पोद्दार को दिया जा रहा है। इसकी घोषणा सेंटर फाॅर स्टडीज ऑफ़ ट्रेडिशन एंड सिस्टम्स, नई दिल्ली की ओर से की गई है। करीब सात दशक से इनके सामाजिक कार्यों का सम्मान करते हुए संस्था की ओर से पुरस्कार स्वरूप पच्चीस हजार रूपये और प्रशस्ति पत्र आदि दिया जाएगा। यह पुरस्कार मंडन धाम में आयोजित मधुबनी लिटरेचर फेस्टिवल, 2020 के प्रथम दिन प्रदान 27 दिसंबर को किया जाएगा।

बता दें कि मैथिली के मूर्धन्य विद्वान अमरेश पाठक पटना विश्वविद्यालय में अध्यापन करते रहे अपने समाज और संस्कृति के लिए लगातार कार्य करते रहे। सीएसटीएस ने उनके नाम पर एक पुरस्कार देने की घोषणा की। सीएसटीएस संस्था बीते तीन साल से मधुबनी लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन करती आ रही है। यह संस्था अपने अनुषांगिक ईकाई मैथिली मचान के माध्यम से प्रतिवर्ष विश्व पुस्तक मेला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती आ रही है। सीएसटीएस की ओर से कहा गया है कि भारतीय स्वतंत्रता के राष्ट्रीय आंदोलन में श्रीराम जी पोद्दार ने विनोवा भावे को अपना सहयोग दिया था। वे 1957 ई. में अपने अपन पैतृक गांव खगड़िया छोडकर महिषी आए और इसे ही अपना कर्मक्षेत्र बना लिया। आयुर्वेद के बेहतर जानकार होने के कारण ये लगातार लोगों की सेवा करते रहे।

उस समय श्री पोद्दार औषधीय पादप-पुष्प के जानकार थे। विनोवा भावे के आग्रह पर ये लोगों की सहायता करते और यही निवास करने लगे। इन्होंने 1971 में महिषी गांव में कोसी सेवा सदन की नींव रखी। यह 1977 से विधिवत रूप से अस्तित्व में आया और कार्य करने लगा। शुरुआत में पोद्दार जी इसके कोषाध्यक्ष रहे। साल 2012 में कोसी सेवा सदन और सर्वोदय आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में मेघ पानी अभियान चलाया गया। इसका मुख्य मकसद जल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करना था। यह अभियान काफी सार्थक रहा।

Exit mobile version