दिल्ली ने शुक्रवार को 299 नए कोविड -19 के केस दर्ज किए, जबकि पिछले 24 घंटों में दो मरीजों ने राजधानी में कोरोना से दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट 2.17 प्रतिशत हो गई, जो गुरुवार को 2.07 प्रतिशत थी।
COVID19 | Delhi reports 299 fresh cases and 2 deaths in the last 24 hours; Active cases stand at 1,457 pic.twitter.com/kEKdol8PA4
— ANI (@ANI) September 2, 2022
नए केस मिलाकर, दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 20,00,187 और मरने वालों की संख्या 26,474 हो गई है। बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में कुल 13,772 टेस्ट किए गए थे। वहीं रिकवरी की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान 461 लोग ठीक हो गए, जिससे दिल्ली में पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा 1,457 हो गया है।
बता दें कि गुरुवार को, शहर में 271 कोविड केस और तीन मौतें 2.07 प्रतिशत की पॉजिटिव दर के साथ दर्ज की गई थीं।