Home राष्ट्रीय झारखंड में 4326 हुए स्वास्थ्य,2056 नए कोरोना पॉजिटिव, 60 की मौत ..

झारखंड में 4326 हुए स्वास्थ्य,2056 नए कोरोना पॉजिटिव, 60 की मौत ..

राजधानी रांची में 796 हुए स्वास्थ्य, 275 नए संक्रमित,14 की मौत

राँची: झारखंड में बीते 24 घंटों में 2056 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 4326 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वही 60 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। जिसमें अकेले राँची से सर्वाधिक 14 मरीजों की मौत हो गई है, इसके अलावा बोकारो में 9, पूर्वी सिंहभूम में 8, खूंटी में 4, गिरिडीह और गोड्डा में 3 – 3, धनबाद गढ़वा गुमला हजारीबाग और जामताड़ा में 2 – 2, चतरा देवघर कोडरमा लोहरदगा पलामू रामगढ़ साहिबगंज सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम में 1 – 1 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक राँची में 275, इसके अलावा बोकारो में 177, चतरा में 26, देवघर में 81, धनबाद में 193, दुमका में 4, पूर्वी सिंहभूम में 182, गढ़वा में 28, गिरिडीह में 83, गोड्डा में 26, गुमला में 62, हजारीबाग में 175, जामताड़ा में 42, खूंटी में 51, कोडरमा में 75, लातेहार में 55, लोहरदगा में 49, पाकुड़ में 11, पलामू में 130, रामगढ़ में 96, साहिबगंज में 19, सरायकेला में 38, सिमडेगा में 92 और पश्चिम सिंहभूम में 86 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 7954649 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 7944728 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 7619844 नेगेटिव मिले, वहीं अब तक 324884 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 293659 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं अब तक 4714 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 26511 हैं।

Exit mobile version