एक स्थानीय प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को आए भूकंप में 44 लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय प्रशासन के प्रवक्ता एडम ने एएफपी को बताया कि इसमें दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में भूकंप के दौरान इमारतों को हिलते हुए देखा जा सकता है। जिसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
Moderately strong #Earthquake in Jakarta, Indonesia just occurred few minutes ago.
High rise buildings in South Jakarta seen evacuating. No damages to buildings seen so far.. pic.twitter.com/Aec85R1qkG
— Øystein L.A. (@oysteinvolcano) November 21, 2022
अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सियानजुर में भूस्खलन में फंसे दो लोगों को बचा लिया था लेकिन तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई थी।