Home राष्ट्रीय झारखंड में 5541 नए कोरोना पॉजिटिव, 124 की मौत …..

झारखंड में 5541 नए कोरोना पॉजिटिव, 124 की मौत …..

राँची: झारखंड में बीते 24 घंटों में 124 कोरोना संक्रमित मरीजों जान चली गई है। जिसमें अकेले रांची से 52 मरीजों की मौत हो गई है इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 14, धनबाद में 8, रामगढ़ में 7, कोडरमा में 6, देवघर लोहरदगा और पलामू में 5 – 5, पश्चिमी सिंहभूम में 4, हजारीबाग और सिमडेगा में 3 – 3, बोकारो चतरा साहिबगंज और सरायकेला में 2 – 2, दुमका गुमला लातेहार और पाकुड़ 1-1 की मौत हुई है।

राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक राजधानी रांची में 1686, इसके अलावा बोकारो में 313, चतरा में 52, देवघर में 183, धनबाद में 83, दुमका में 126, पूर्वी सिंहभूम में 604, गढ़वा में 119, गिरिडीह में 229, गोड्डा में 111, गुमला में 167, हजारीबाग में 400, जामताड़ा में 54, खूंटी में 00, कोडरमा में 266, लातेहार में 137, लोहरदगा में 90, पाकुड़ में 14, पलामू में 315, रामगढ़ में 221, साहिबगंज में 42, सरायकेला में 55, सिमडेगा में 112 और पश्चिमी सिंहभूम में 157 नए संक्रमित मिले हैं।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 6757334 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 6744277 सैंपल की जांच हुई है इस समय बैकलॉग में 13057 है वहीं अब तक 207288 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 155669 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है अब तक 2115 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 49504 हैं।

Exit mobile version