Ranchi: झारखंड में 5741 नए कोरोना पॉजिटिव, 63 की मौत

झारखंड में बीते 24 घंटों में जहां 5741 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं वहीं 63 लोगों की जान चली गई है रांची और पूर्वी सिंहभूम में 15 – 15 लोगों की जान चली गई है इसके अलावा कोडरमा में साथ लोगों की मौत हुई है वही सिमडेगा और जामताड़ा में 3 – 3, बोकारो गिरिडीह गोड्डा साहिबगंज और पश्चिमी सिंहभूम में दो – दो, चतरा देवघर धनबाद गुमला हजारीबाग खूंटी लातेहार पलामू रामगढ़ और सरायकेला में एक-एक संक्रमितों की मौत हो गई है

राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक राजधानी रांची में 1364 इसके अलावा बोकारो में 298, चतरा में 96, देवघर में 120, धनबाद में 262, दुमका में 107, पूर्वी सिंहभूम में 810, गढ़वा में 0, गिरिडीह में 92, गोड्डा में 102, गुमला में 174, हजारीबाग में 320, जामताड़ा में 296, खूंटी में 76, कोडरमा में 228, लातेहार में 74, लोहरदगा में 200, पाकुड़ में 16, पलामू में 250, रामगढ़ में 448, साहिबगंज में 118, सरायकेला में 95, सिमडेगा में 76 और पश्चिमी सिंहभूम में 119 नए संक्रमित मिले हैं।

राज्य में नए मिले संक्रमितों के बाद आंकड़ा बढ़कर 190692 हो गया हैं। इनमें से 43415 एक्टिव केस है वही कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या 145499 है जबकि राज्य में अब तक 1778 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।