Home मनोरंजन Indian Pro Music League का ग्रैंड फिनाले, इसमें एक्ट्रेस Waluscha De Sousa...

Indian Pro Music League का ग्रैंड फिनाले, इसमें एक्ट्रेस Waluscha De Sousa का सिंगर रूप में किया डेब्यू

एक्टेस वलूशा डीसूज़ा का सिंगिंग पैशन इंडियन प्रो म्यूजिक लीग का ग्रैंड फिनाले में दिखा।

 

मुंबई। आज सप्ताह का पहला दिन है। उम्मीद है दिन अच्छा जा रहा होगा। वैसे अच्छा ही जाएगा, आखिर इस वीकेंड आपने खूब मस्ती जो की है। अरे! क्या इतनी जल्दी भूल गए। मालूम है आप भूल ही नहीं सकते वीकेंड के दिन। पता है आपने दो घंटे लगातार टीवी जो देखा। आखिर आपके पसंदीदा शो इंडियन प्रो म्यूजिक लीग का ग्रैंड फिनाले जो था। इस ग्रैंड फिनाले में क्या कुछ खास रहा जानते है इस लेख में।

बात कर रहे हैं लोकप्रिय शो इंडियन प्रो म्यूजिक लीग की। इसमें एक्ट्रेस Waluscha De Sousa ने मॉडलिंग, एक्टिंग और होस्टिंग जैसे अपने तमाम टैलेंट्स को बखूबी दर्शाया है। एक्ट्रेस, करण वाही के साथ बेहद लोकप्रिय शो, इंडियन प्रो म्यूजिक लीग की होस्ट हैं। आप जानते ही हैं इस दमदार शो में करण वाही के आउटफिट्स बेहद शानदार और अनोखे रहे हैं। इस सप्ताह के अंत में इस म्यूजिक शो ने ग्रैंड फिनाले की ओर रुख किया। वलूशा ने इसे और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अपनी ऑडियंस और फैंस के लिए एक सरप्राइज रखा। 37 वर्षीय एक्ट्रेस ने पहली बार आईपीएमएल के मंच पर एक सिंगर के रूप में डेब्यू किया और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वलूशा ने कुछ बेहतरीन गाने गाए, जिनमें ’ऐसा जादू’, ’गुलाबो’ और ’हाय पोरी कोनाची’ शामिल थे। उनकी परफॉरमेंस ने हर किसी को अपने पैरों पर थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। मीका सिंह, शान, साजिद-वाजिद, जावेद अली, सलमान अली, शबाब साबरी और दिव्या कुमार भी मंच पर उनके साथ शामिल हुए। सभी इन गानों पर जमकर नाचे, जबकि एक्ट्रेस ने ऑडियंस के लिए गाया। दिलचस्प बात यह है कि मेडले का आखिरी गाना ’हाय पोरी कोनाची’ को एक्ट्रेस ने अपने गोवा के मूल को समर्पित किया। वलूशा की परफॉरमेंस बेमिसाल और ऊर्जा से भरपूर थी। इंडियन प्रो म्यूजिक लीग के ग्रैंड फिनाले का 2 घंटे का एपिसोड वीकेंड पर प्रसारित हुआ।

Exit mobile version