Home पॉलिटिक्स बिहार में पांव पसारना चाहती है आम आदमी पार्टी, आप नेता ने...

बिहार में पांव पसारना चाहती है आम आदमी पार्टी, आप नेता ने जताई मध्यावधि चुनाव की आशंका

पटना। दिल्ली में सत्तारूढ आम आादमी पार्टी पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में अपने संगठन को मजबूत करना चाहती है। इसके लिए हाल ही में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधायक संजीव झा को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया। नियुक्ति के बाद संजीव झा बिहार दौरे पर गए और आशंका जता दिया कि बिहार की वर्तमान एनडीए सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेगा।

ऐसा नहीं है कि आप नेता संजीव झा दिल्ली से गए और कुछ घंटों में ही ऐसा बात कर गए। कहा जा रहा है कि उनको इस बात कहने में राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान से भी सहूलियत हुई। बार-बार तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि नीतीश कुमार इस बार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे। दरअसल, दो महीना होने को है और बिहार मंत्रिमंडल का कोरम पूरा नहीं हुआ, उसको लेकर कई तरह की बातें की जा रही है।

एनडीए सरकार पर निशाना साधा आप विधायक ने

आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी और दिल्ली में विधायक संजीव झा ने कहा कि बिहार में इसी साल मध्यावधि चुनाव होने के आसार दिख रहे हैं, क्योंकि बिहार में सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के बीच सब कुछ सामान्य नहीं है. बीजेपी दबाब की राजनीति कर रही है। भाजपा नेता उनको सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेर रही हैं। खुद नीतीश कुमार बोल चुके हैं कि वो बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बना रहना चाहते हैं। हालात ये हो गई है कि उनको अपने चहेते अधिकारियों को हटाना पड़ रहा है।

संगठन मजबूती के साथ पंचायत चुनाव पर है नजर

दरअसल, आप आदमी पार्टी बिहार में अपना संगठन मजबूत करना चाहती है। विधायक संजीव झा मिथिला के मधुबनी से ही आते हैं। इसलिए आप पार्टी ने उन्हें ही बिहार का प्रभारी बनाया और उनके नाम के सहारे पूरे प्रदेश में संगठन का प्रसार चाहती है। पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करें ताकि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में बिहार में अपने को स्थापित कर सके। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार पूरे देश में शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मॉडल के रूप में उभर कर आई है। इस मॉडल को बिहार के गांव-गांव तक ले जाएंगे।

पटना में बिहार प्रभारी संजीव झा ने कहा कि बिहार में होने जा रहे पंचायत चुनाव पर फोकस कर रही है। यहां ‘आम आदमी पार्टी’ अपने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारने जा रही है। आज हम संगठन की समीक्षा कर रहे हैं, कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे कि हमारी स्थिति क्या है कि आगे पंचायत चुनाव कैसे लड़ेंगे उस पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली सरकार के विकास मॉडल को लेकर बिहार की जनता के बीच जाएंगे। इसको लेकर 26 जनवरी के बाद बिहार के अलग अलग जिलो का दौरा कर संगठन को मजबूत करेंगे।

 

Exit mobile version