Home क्राइम ग्रैंड ओमेक्स में श्रीकांत त्यागी के आवास पर अवैध निर्माण को तोड़ने...

ग्रैंड ओमेक्स में श्रीकांत त्यागी के आवास पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई

नोएडा। महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। नोएडा सेक्टर 93 के ग्रैंड ओमेक्स में श्रीकांत त्यागी के आवास पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है।

नोएडा अथॉरिटी की टीम श्रीकांत त्यागी के घर में अवैध निर्माण तोड़ने का काम कर रही है। बुलडोर और अथॉरिटी के लोग अवैध निर्माण को गिरा रहे हैं।

बता दें कि श्रीकांत त्यागी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी की तालश में जुटी है। श्रीकांत की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली है। कई बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ और ऑन हुआ। नोएडा पुलिस की कई टीम उत्तराखंड में श्रीकांत त्यागी की तलाश में जुटी हैं।

खबरें यह भी आई कि पुलिस के कुछ लोग श्रीकांत त्यागी के खिलाफ समय रहते उचित कार्रवाई नहीं कर पाए। लापरवाही बरतने के आरोप में थाना फेज 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि पड़ताल में पाया गया है कि सुजीत उपाध्याय ने इस मामले में लापरवाह बरती।

Exit mobile version