Home मनोरंजन अभिनेत्री आशा पारिख को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

अभिनेत्री आशा पारिख को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

नई दिल्ली। आशा पारिख अपने दौर की सबसे मंहगी, खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में एक लंबा सफर तय किया है और इस दौरान उन्होंने अपने दौर के लगभग सारे सुपरस्टार्स के साथ काम किया। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के अवार्ड’ देने का ऐलान हुआ है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। आपको बता दें कि ये अवार्ड दिग्गज अभिनेत्री आशा पारिख को 30 सिंतबर को दिया जाएगा।

इस संबंध में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की जूरी ने भारतीय सिनेमा में आशा पारेख जी के जीवन भर के अनुकरणीय योगदान को मान्यता देने और उन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।” मंत्री ने ये भी घोषणा की कि 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 30 सितंबर, 2022 को होगा और इस समारोह की अध्यक्षता भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी।

बता दें कि सुश्री पारेख पद्मश्री से सम्मानित हैं जो उन्हें 1992 में दिया गया था। उन्होंने 1998-2001 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के प्रमुख के रूप में भी काम किया है।आशा पारेख एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री, निर्देशक, निर्माता और एक कुशल भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करते हुए उन्होंने फिल्म ‘दिल दे के देखो’ में मुख्य नायिका के तौर पर अपनी शुरुआत की और 95 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने कटी पतंग, तीसरी मंजिल, लव इन टोक्यो, आया सावन झूम के, आन मिलो सजना, मेरा गांव मेरा देश जैसी मशहूर फिल्मों में अभिनय किया है।

Exit mobile version