Home Uncategorized देश के बाद विदेशी लोगों को भी कोरेाना वैक्सीन देगा भारत, केंद्रीय...

देश के बाद विदेशी लोगों को भी कोरेाना वैक्सीन देगा भारत, केंद्रीय रक्षा मंत्री ने की घोषणा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत कर दी। पूरे देश ने साथ दिया। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को प्रमुखता दी गई। देश ने अपने वैज्ञानिक और डाॅक्टरों के प्रति पूरा भरोसा दिखाया। इसी बीच भारत सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि हम केेवल स्वयं की चिंता नहीं करते हैं। हम पूरे विश्व की कल्याण की सोचते हैं।

इस आशय की घोषणा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। लखनउ में उन्होंने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों को भी जहां जरूरत होगी, हम वैक्सीन का निर्यात भी करेंगे। भारत सिर्फ अपनी चिंता करने वाला देश नहीं है। पूरा देश एक परिवार है वसुधैव कुटुंबकम का संदेश हमारे देश ने दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज वैक्सीनेशन की शुरूआत पूरे देश में हुई है। जिन लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है, उसकी सफलता को देखकर स्वाभाविक है कि लोग वैक्सीनेशन कराएंगे। हमारे देश के वैज्ञानिक 4 और वैक्सीन लगभग तैयार कर चुके हैं।

दूसरी ओर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो गया है। विश्व में कोविड से सबसे कम प्रतिशत मौतें भारत में हुई हैं और सबसे ज्यादा लोग ठीक होकर अपने परिवार के पास लौटे हैं। एक साल से ज्यादा समय से हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। विश्व में बहुत से लोगों की जान गई। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में अगर कोरोना के खिलाफ सबसे सफल जंग कहीं लड़ी गई है तो वो भारत के अंदर लड़ी गई है।

Exit mobile version