Home पॉलिटिक्स Utrakhand अजय कोठियाल को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया

Utrakhand अजय कोठियाल को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया

दिल्ली में सत्ता कर रही है आम आदमी पार्टी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी संजीदगी के साथ कर रही है। मंगलवार को कर्नल अजय कोठियाल को आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अभी से ही मोर्चा खोल दिया है। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के लिए पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित पार्टी कायकर्ता इस निर्णय का स्वागत कर रहे हैं।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अजय कोठियाल को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए। ये वो शख्स हैं जिन्होंने फौज में रहकर देश सेवा की। जान की बाज़ी लगाकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना किया। उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की ज़रूरत है। उत्तराखंड को दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। ठीक व्यवस्था की जाए तो जितने लोग आते हैं उससे 10 गुना अधिक लोग दर्शन करने आएंगे। इससे लोगों को रोज़गार मिलेगा। दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी, उत्तराखंड दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी।

इस संबंध में मनीष सिसोदिया ने ट्विट किया और अजय कोठियाल को शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version