Home राष्ट्रीय एक और महिला ने फतह की एवरेस्ट की चोटी, जानते हैं ताशी...

एक और महिला ने फतह की एवरेस्ट की चोटी, जानते हैं ताशी यांगजोम के बारे में

यांगजोम राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान (एनआईएमएएस) में एक प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 11 मई की सुबह छह बजे विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर चढ़कर एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया।

ईटानगर। भारत की एक और बेटी ने एवरेस्ट (Mount Everest) की चोटी पर अपना झंडा गाड दिया है। देश के लिए आज गौरव का दिन है। इसकी सूचना जैसे ही पूरे देश में आई, लोगों ने अपनी बेटी को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। यह बेटी है अरुणाचल प्रदेश की।

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले की 37 वर्षीय ताशी यांगजोम (Tashi Yangjom) एवरेस्ट पर्वत पर चढ़ाई कर उन चुनिंदा महिलाओं की सूची में शामिल हो गयीं हैं जिन्होंने यह अनूठा कारनामा करने का कीर्तिमान अपने नाम किया है।

इसकी जानकारी आधिकारिक सूत्रों की ओर से दी गई है। यांगजोम राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान (एनआईएमएएस) में एक प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 11 मई की सुबह छह बजे विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर चढ़कर एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया।

एनआईएमएएस के निदेशक कर्नल सरफराज सिंह की ओर से कहा गया है कि यांगजोम पिछले तीन वर्षों के संस्थान की नौवीं ऐसी प्रशिक्षक हैं जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है। एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने वाले अरुणाचल के अन्य पर्वतारोहियों में तापी म्रा (2009), टाइन मेना (2011), अंशु जामसेनपा (2011), नीमा लामा और कलडेन पालजोर (2011), तमे बगांग (2013), किशन तेकसेंग और ताक तामुत (2018) शामिल हैं।

इस उपलब्धि के आद अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी डी मिश्रा और मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने यांगजोम को बधाई दी है। बता दें कि अरूणाचल प्रदेश के लोग ऐसे कारनामे करते रहते हैं। मुख्यमंत्री पेमा खांडू (Pema Khandu) ने ताशी योंगजोम की उपलब्धि को राज्य के लिए मील का पत्थर माना है और कहा कि हमारी बेटियों का साहस और अभी अधिक बढेगा। यह केवल प्रदेश ही नहीं, पूरे देश के लिए गौरव की बात है।

Exit mobile version