नई दिल्ली। पीजीडीएवी कॉलेज के वार्षिक खेल महोत्सव में अंश और शिवानी 100 मीटर दौड़ के चैंपियन बन आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना और फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष श्री जगदीश मलहोत्रा ने कॉलेज द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास की सराहना की। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कृष्णा शर्मा ने खेल सुविधाओं के प्रयासों के साथ ही छात्रों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी।
स्पोर्ट्स मीट में दौड़, गोला फेंक सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सौ मीटर दौड़ में अंश प्रथम स्थान पर रहा, वहीं करण कांडपाल ने 1500 मीटर में पहला स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में शिवानी ने और 1500 मीटर में स्नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। आयोजन में कॉलेज के हिंदी विभाग की डॉ. सुषमा चौधरी, फिजिकल एजुकेशन विभाग के डॉ. पवन डबास और डॉ. मुकेश कुमार की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।