Home क्राइम Aryan Khan Bail : जेल से बेटे आर्यन को अपने साथ मन्नत...

Aryan Khan Bail : जेल से बेटे आर्यन को अपने साथ मन्नत लाए शाहरूख खान

आखिरकार शाहरूख खान की मेहनत रंग लाई। चार जमानत याचिका खारिज होने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर को आर्यन खान को मुंबई क्रूज ड्रग बस्ट मामले में जमानत दे दी थी। आज सुबह अपने बेटे को लेकर मन्नत पहुंचे शाहरूख खान।

मुंबई। 26 दिन बाद बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान के लिए राहत भरा लम्हा आया। काफी कानूनी दांवपेंच के बाद उनका बेटा आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल से बाहर आया। वे उसे अपने साथ घर मन्नत लेकर आए। मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा होने के बाद आर्यन खान अपने घर ‘मन्नत’ पहुंचे। शनिवार को सुबह 11.15 बजे आर्यन खान को जेल की कार्यवाही पूरी होने के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया है। आर्यन खान के साथ-साथ अन्य आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की रिहाई हुई है।

बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान को जिन शर्तों पर जमानत दी है, उनमें कहा है कि एनडीपीएस कोर्ट की पूर्व अनुमति के बिना आर्यन खान देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं। आर्यन खान को इसके अलावा अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा कराने का भी निर्देश दिया गया है। आइए जानें किन 14 शर्तों पर आर्यन खान की हुई है रिहाई।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि एनसीबी कार्यालय में हर शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। जब भी पूछा जाए या बुलाया जाए आर्यन खान को जांच में शामिल होना होगा। किसी भी आरोपी की वजह से ट्रायल में देरी नहीं होनी चाहिए, बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह भी कहा है कि अब कभी भी इस तरह के समान अपराध में लिप्त नहीं होंगे। सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।

Exit mobile version