Home पॉलिटिक्स Assam Assembly Election 2021 : तिनसुकिया में गरजे अमित शाह, मांगा 5...

Assam Assembly Election 2021 : तिनसुकिया में गरजे अमित शाह, मांगा 5 साल और

तिनसुकिया जिले के ही भूपेन हजारिका ही वे व्यक्ति थे जिन्होंने असम के संगीत और संस्कृति को दुनिया में सम्मान दिलाया। कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न दिया।

तिनसुकिया। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) लगातार चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। रविवार को उनकी चुनावी सभा असम के तिनसुकिया में थी। उन्होंने असम की भाजपा (BJP) सरकार की उपलब्धियों को बताया और कहा कि आप लोग 5 साल और दें, तो यहां विकास की गंगा और बहेगी। माना जा रहा है कि भाजपा को सबसे अधिक मेहनत असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election 2021) में ही करनी है अपनी सत्ता बचाने के लिए। दूसरे राज्यों में तो वह अपना जमीन तलाश रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि तिनसुकिया जिले के ही भूपेन हजारिका ही वे व्यक्ति थे जिन्होंने असम के संगीत और संस्कृति को दुनिया में सम्मान दिलाया। कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न दिया। 5 साल पहले मैं पार्टी का अध्यक्ष था। हम मोदी जी के नेतृत्व में असम आए थे। हमने कहा था एक बार पूर्ण बहुमत की सरकार दीजिए असम के अंदर से हम आंदोलन और आतंकवाद समाप्त कर देंगे। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि 5 साल के बाद असम में न आंदोलन है न आतंकवाद है।

असम के तिनसुकिया (Tinsukiya) में एक रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 15 साल तक यहां कांग्रेस की सरकार थी आपने यहां से 10 साल तक केंद्र में प्रधानमंत्री भेजे थे चाय बागान के लिए आपने क्या किया? हमारी सरकार ने चाय बागान में मजदूरी मुआवजा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए 12,000 रुपये देना शुरू किया है। अब यह राशि 18,000 रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि 2000 से ज्यादा लोग हथियार डालकर मुख्यधारा में आए हैं। बोडो समझौते के बाद असम के अंदर आतंकवाद भूतकाल बन गया है। आंदोलन के वक्त कांग्रेस ने सैकड़ो युवाओं को गोली चलाकर मारने का काम किया। वे ही आंदोलन करने वाले कांग्रेस को जिताने के लिए वोट कटवा बनकर निकले हैं।

रविवार को तिनसुकिया में आयोजित केंद्रीय गृहमंत्री की चुनावी सभा में काफी संख्या में लोग जुटे थे। राज्य के तमाम बडे नेता मंच पर मौजूद रहे।

Exit mobile version