केला एक स्वस्थ, स्वादिष्ट और खाने में आसान फल माना जाता है। इसमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं और यह दुनिया भर में आमतौर पर एक हेल्दी ब्रेकफास्ट के रूप में खाया जाता है। डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि अगर आप दिन भर एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो सुबह-सुबह केले का सेवन करें लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस हेल्थी फ़ूड से बने बनाना शेक से कई सारे नुकसान भी होते हैं।
तो आइए जानते हैं बनाना शेक किस तरह से हमारे लिए खतरनाक हो सकता है।
फायदे और नुकसान तो हर चीज के होते हैं। हम खुद भी ये जानते और देखते हैं कि जहा केले खाने से हमारे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं तो वहीं केले और दूध से बने बनाना शेक से हमारे शरीर को कई सारे नुकसान भी हो सकते हैं।
आयुर्वेद में भी कहा गया है कि बनाना शेक के ज्यादा सेवन से कई बीमारियां हो सकती हैं। बात जब वजन बढ़ाने की हो तो दूध और केले का सेवन बहुत फायदेमंद होता हैं। लेकिन बनाना शेक हमारे शरीर के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
बनाना शेक पीने के नुकसान
अपच की समस्या
दूध और केले से बने बनाना शेक को पीने से अपच की समस्या हो सकती है। दरअसल, केले में कुछ प्राकृतिक साइट्रिक एसिड होते हैं, जो दूध के साथ मिलते हैं तो दूध फट जाता है। इसलिए जब बनाना शेक पीते हैं तो इससे पाचन पर असर पड़ता है, जिससे अपच की समस्या हो जाती है।
कब्ज की समस्या
बनाना शेक को पीने से कब्ज की समस्या भी हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बनाना शेक के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत भी हो सकती है। वहीं, बनाना शेक से पेट में गैस और कब्ज के बनने की समस्या भी हो जाती है। इसलिए बनाना शेक को पीने से परहेज करना चाहिए।
साइनस की समस्या
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं दूध केले को एक साथ खाने या बनाना शेक पीने से साइनस की समस्या हो सकती है। दरअसल, इन दोनों के मेल से बने बनाना शेक को पीने से साइनस सिकुड़ जाता है, जिससे कफ, कोल्ड और एलर्जी की समस्या हो सकती है।