Home लाइफस्टाइल Bedroom Sutra, बेडरूम हंसेगा, तो रिश्ते भी खिलखिलाएंगे, जानें कैसे

Bedroom Sutra, बेडरूम हंसेगा, तो रिश्ते भी खिलखिलाएंगे, जानें कैसे

आजकल आपका मूड ऑफ क्यों रहता है? कभी गौर किया है? हो सकता है इसका कारण बेडरूम हो। उमंगों के रंगों से रंगने से बदल सकता है बेडरूम और आपका मूड। और बहुत कुछ। जानते हैं इस लेख में।

नई दिल्ली। नींद और रिश्ते उखड़े-उखड़े रहते है आपसे। तो इसका सॉल्यूशन यहां-वहां नहीं अपने घर में खोजिए। जी हां घर में। एक बार बेडरूम सूत्रों को अपनाएं। फिर नींद और रिश्तों में पॉजिटिव बदलाव दिखेगा। बेडरूम सूत्रों को हम निम्नलिखित निर्देशों से जान सकते हैं –

  1. कमरे में सबसे पहले अनावश्यक चीजों को हटाएं। कमरे में जितना खुलापन होगा, कमरा उतना ही अच्छा लगेगा। बेड, परदे, एक छोटी सी मेज और उस पर नाइट लैंप, चेयर या छोटा सोफा काफी है। अगर चाहें तो बेड की दिशा बदल लें। इससे आपको फ्रेश फील होगा।
  2. खिड़की पर वेलेंस और ब्लांडडस भी लगा सकते हैं। बेडरूम का कलर भी ऐसा होना चाहिए, जो आपमें नई उमंग भर दे। बाजार में कई तरह के कलर उपलब्ध हैं। इनमें कई शेड्स भी हैं। लेटेस्ट ट्रेंड यह है कि आप अपने बेड की बिल्कुल पीछे वाली दीवार के एक भाग में अलग कलर चुनें। बाकी की दीवारों के लिए अलग। यह कमरे को खूबसूरत लुक देता है। या ऐसा भी कर सकते हैं कि बेड के पीछे जैसा कलर करवा रहे हैं, उसी का लाइट शेड बाकी की दीवारों पर करवाएं।
  3. गर्मियों में भारी परदों से बचिए। हल्के और सुंदर शेड्स के परदे चुन सकते हैं। चाहें तो सिंगल कलर के परदे लगाएं। ये बेडरूम की चीजों से मेल खाते होने चाहिए जैसे फर्नीचर या कलर थीम से। बेड पर कुशन्स की संख्या बढ़ाएं। इससे बेड अधिक आकर्षक लगेगा।अगर आप नया घर बनवा रहे हैं और चाहते हैं कि बेडरूम के साथ बाथ की व्यवस्था हो तो इसे रूम के उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बनवा सकते हैं।
  4. बेडरूम में कोशिश यही करनी चाहिए कि आपके बेड का मुंह उत्तर पूर्व दिशा की ओर हो। सोने के लिहाज से वास्तु और इन दिशाओं को उपयुक्त माना गया है। बेडरूम में अलमारी, सोफा आदि को दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ रखा जा सकता है जबकि ड्रेसिंग टेबल के लिए उत्तर या पूर्व की दिशा बेहतर मानी जाती है।  ड्रेसिंग टेबल या फिर अलमारी पर यदि शीशा लगा हो तो इन्हें कुछ इस तरह रखा जाए कि बेड पर सोने वालों का प्रतिबिंब इनमें न दिखाई दे। ऐसा होने से दाम्पत्य जीवन में कठिनाई आती है।
  5. बेडरूम में हल्की रोशनी की व्यवस्था जरूर रखनी चाहिए। यदि आपको नींद न आ रही हो या कुछ देर जगने का इरादा हो तो नाइट लैंप को इस लिहाज से विकल्प माना जाता है। बेडरूम में टेलीविजन का साथ नींद में खलल डाल सकता है। ऐसे में इसे लिविंग रूम में रखना ही बेहतर रहेगा। म्यूजिक के लिए म्यूजिक सिस्टम का प्रबन्ध बेडरूम में कर सकते हैं।
  6. बेडरूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ताजा फूलों का गुलदस्ता रखा जा सकता हे। इसके अलावा बेड की साइड टेबल्स पर नाइट लैंप की व्यवस्था भी कर सकते हैं। बेडरूम का बिस्तर इस तरह से लगाया जाए कि सिर के पीछे या पैरों के साथ किसी दूसरे कमरे, लॉबी, टॉयलेट या मुख्य द्वार की ओर जाने वाले रास्ते का दरवाजा न हो। ऐसी स्थिति जीवन की ऊर्जा-शक्ति को कम करती है।
  7. 19. यह कोशिश करें कि शयन कक्ष में पलंग, कुर्सियां आदि रॉड आयरन की न हो। इसलिए जहां तक संभव हो पलंग लकड़ी के बने हुए ही होने चाहिए क्योंकि आयरन के बेड नकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न करते हैं, जबकि लकड़ी के फर्नीचर से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। ड्रेसिंग टेबल को कुछ इस प्रकार रखा जाए जिससे कि पलंग पर सोते समय पति-पत्नी का रिफलेक्शन इस पर न पड़े। मान्यता है कि ऐसा होने से किसी बाहरी व्यक्ति यानि थर्ड पर्सन का हस्तक्षेप बढ़ सकता है। अगर कमरे में ऐसा हो भी रहा है तो बेहतर होगा कि रात में सोते समय उस शीशे यानी मिरर पर कोई कपड़ा या फिर पर्दा डाल दें।
  8. यह ध्यान रखें कि किसी भी बेडरूम में कोई दर्पण या खिड़की अथवा अलमारी का शीशा टूटा या चटका हुआ न हो। इसे टेंशन बढ़ाने वाला माना जाता है।  यदि किन्हीं कारणों से पति-पत्नी को आपसी मतभेद या संबंधों में कड़वाहट प्रतीत होने लगे तो बेड के दाईं या बाईं तरफ की साइड टेबल के ऊपर लव बर्ड्स एवं मेंडरिन डक्स का जोड़ा जो कि शीशे, पोर्सलीन या टेरीकोट के बने हुए हों, उन्हें रखा जा सकता है।
Exit mobile version