Home पॉलिटिक्स बापू को श्रद्धासुमन अर्पित कर समाप्त की भारत जोड़ो यात्रा

बापू को श्रद्धासुमन अर्पित कर समाप्त की भारत जोड़ो यात्रा

यह यात्रा चार हजार किलोमीटर चलकर श्रीनगर में समाप्त हुई। कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी ने इतिहास रचा है।

देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा का राजधानी देहरादून में स्थानीय स्तर पर यात्रा का समापन हो गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि कांग्रेस भवन से घंटाघर तक इस यात्रा को औपचारिक रूप से निकालकर समापन किया गया। उन्होंने कहा कि आज अहिंसा के पुजारी की हत्या कर दी गई थी। यात्रा का समापन कर दिया गया है। मानव श्रृंखला बनाकर हमने इस यात्रा को पूर्णता दी है। भारत जोड़ो यात्रा का भी समापन आज ही श्रीनगर में हुआ है।

धस्माना ने बताया है कि यात्रा के समापन पर जहां राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर एक दिन पहले ध्वजारोहण किया वहीं उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया गया जिसके बाद कांग्रेस ने शहर में मानव श्रृंखला भी निकाली। आज ध्वजारोहण कर वंदेमातरम गायन किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान खोली है, विभाजन को समाप्त करने के लिए घृणा तथा द्वेश को भगाने के लिए राहुल गांधी ने ऐतिहासिक काम किया है। हम सब उनको साधुवाद देते हैं। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेसजन इकट्ठा थे जिनमें महानगर अध्यक्ष गोगी, गरिमा दसौनी समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version