Home पॉलिटिक्स कई अटकलों के बीच दिल्ली आए भूपेश बघेल, सोनिया तय करेंगी सीएम...

कई अटकलों के बीच दिल्ली आए भूपेश बघेल, सोनिया तय करेंगी सीएम का समय

छत्तीसगढ की राजनीतिक उठापटक दिल्ली तक आ पहुंची है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अभी सोनिया गांधी ने अभयदान दिया है और इनके हौसले अब बुलंद हो गए हैं।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक बीते कुछ दिनों से डंवाडोल चल रही थी। यूं तो वहां कांग्रेस सत्ता में है और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं, लेकिन पार्टी का एक धड़ा उन्हें पसंद नहीं है। राज्य के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव विरोधी गुट की अगुवाई कर रहे हैं। कई बार चर्चा होती है कि भूपेश बघेल केवल ढाई साल के लिए ही सीएम बनाए गए थे अब टीएस सिंहदेव को बनना है।

इन्हीं अटकलों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली आए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास पहुंचे। बताया जाता है कि सोनिया गांधी ने तमाम अटकलों को विराम दिया है और भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए कहा है।

सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए छत्तीसढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीन चौथाई से भी ज़्यादा बहुमत है और वहां गठबंधन की सरकार नहीं है। पार्टी हाईकमान का निर्देश है कि मुझे मुख्यमंत्री पद संभालना है जिस दिन हाईकमान का निर्देश होगा कि मुख्यमंत्री पद कोई दूसरा संभालेगा तो वो संभाल लेगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैडम(सोनिया गांधी) से मुलाकात नहीं हुई। प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई है। औपचारिक भेंट हुई है। बहुत सारी बातें हुई। अब मैं हमारे प्रभारी पुनिया जी और वेणुगोपाल जी से मुलाकात करूंगा।

 

Exit mobile version