Home पॉलिटिक्स भूपेश बघेल को मिला राहुल गांधी का साथ, बने रहेंगे सीएम

भूपेश बघेल को मिला राहुल गांधी का साथ, बने रहेंगे सीएम

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपना सीएम चेहरा नहीं बदलेगी। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि जब तक हाईकमान चाहेगा, मैं कुर्सी पर हूं। अगले सप्ताह राहुल गांधी छत्तीसगढ़ जाएंगे और विकास कार्यों को देखेंगे।

नई दिल्ली। आखिरकार राजनीतिक दांवपेंच का अंत हुआ। कांग्रेस नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर अपना भरोसा बरकरार रखा है। उनके विरोधी गुट का नेतृत्व कर रहे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को मुंह की खानी पड़ी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल पूरे आत्मविश्वास में दिखे।

उसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री हाईकमान ने बनाया है। जब तक हाईकमान चाहेगा तब तक मैं मुख्यमंत्री के पद पर बना रहूंगा। गुजरात मॉडल फेल हो चुका है, अब छत्तीसगढ़ मॉडल देश के सामने प्रस्तुत करना है। राहुल गांधी अगले हफ़्ते छ्त्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे पहले बस्तर जाएंगे और दो दिन बस्तर में रुकेंगे फिर दो दिन सरगुजा जाएंगे। आने वाले समय में उनके तीन दौरे होंगे।

दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने उन्हें(राहुल गांधी) सब कुछ बता दिया। राजनीतिक के साथ-साथ राज्य प्रशासनिक चर्चा भी हुई। अंत में मैंने राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ आने का अनुरोध किया। उन्होंने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार कर लिया। राहुल गांधी अगले हफ़्ते छ्त्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे पहले बस्तर जाएंगे और दो दिन बस्तर में रुकेंगे फिर दो दिन सरगुजा जाएंगे। आने वाले समय में उनके तीन दौरे होंगेवहां विभिन्न परियोजनाओं और कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

Exit mobile version