Home दुनिया बाइडेन का कीव दौरा यूक्रेन को पड़ा भारी, खर्च हो गए 16...

बाइडेन का कीव दौरा यूक्रेन को पड़ा भारी, खर्च हो गए 16 लाख डॉलर

अमेरिका ने यूक्रेन को अब्राम टैंक भी देने का ऐलान किया है। अमेरिकी होवित्जर, रॉकेट और मिसाइलें पहले से ही यूक्रेन युद्ध में शामिल हैं।

कीव। युद्ध और संकटग्रस्त यूक्रेन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का दौरा भारी पड़ गया है। यूक्रेन को बाइडेन की सुरक्षा में 16 लाख डॉलर खर्च करना पड़ा है। ज्ञात रहे कि 20 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन अचानक कीव पहुंचे थे। जहां यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात कर अमेरिकी हथियार आपूर्ति व हालात पर चर्चा की थी। उन्होंने यात्रा के दौरान यूक्रेन को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया था। बाइडेन की इस यात्रा को काफी गुप्त रखा गया था। हालांकि, रूस ने इशारों में बताया था कि इस यात्रा के बारे में अमेरिका ने जानकारी साझा की थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की कीव यात्रा से यूक्रेनी करदाताओं को 1.6 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। यह पैसा अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा, कीव में दौरे की व्यवस्था और भोज की तैयारी के लिए आवंटित की गई थी। इसके अलावा एक अलग खर्च आम नागरिकों की भीड़ को जुटाने और अमेरिका व यूक्रेन के बीच मौजूद दोस्ती के बारे में बताने के लिए था।

बाइडेन ने यूक्रेन के लिए 500 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सहायता पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज में एचआईएमएआरएस रॉकेट सिस्टम, गोला-बारूद और दूसरे हथियारों के लिए पैसे भी शामिल थे। इसके अलावा यूक्रेन के पुनर्निमार्ण के लिए अलग से फंड जारी करने पर भी सहमति बनी थी। हालांकि, बाइडेन ने यूक्रेन को लड़ाकू विमान देने से साफ इनकार किया था।

अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही कीव को अरबों डॉलर की सहायता दी है। इसके अलावा यूक्रेन को बड़ी संख्या में हथियारों की सप्लाई भी कर रहा है। यूक्रेन इन्हीं हथियारों के दम पर रूस से जंग लड़ रहा है।

Exit mobile version