Home क्राइम Bihar News : मोतियाबिंद का हुआ ऑपरेशन, 20 लोगों के आंखों की...

Bihar News : मोतियाबिंद का हुआ ऑपरेशन, 20 लोगों के आंखों की गई रोशनी

मुजफ्फरपुर में मोतियाबंद का कई लोगों ने ऑपरेशन कराया। उम्मीद थी कि रोशनी बढेगी। लेकिन, अस्पताल की लापरवाही से 20 लोगों के आंखों की रोशनी चली गई है।

मुजफ्फरपुर। लोग डॉक्टर के पास जाते हैं, इलाज करवाने के लिए। समस्या के समाधान के लिए। मगर जब समस्या और बढ़ जाए, तो हंगामा होता है। बिहार के सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर में कुछ लोगों की समस्या बढ़ी है, जिसका समाधान शायद संभव नहीं है। यहां मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 20 से ज्यादा लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने का मामला सामने आया है।

इस घटना की पुष्टि इसी अस्पताल के डॉ. विनय कुमार शर्मा ने की है। उनकी ओर से कहा गया कि इसके लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है जो इस मामले की जांच करेगी। जो भी दोषी पाए जाएंगे उसपर कार्रवाई की जाएगी।

लोगों का कहना है कि यह सरकार डॉक्टरों की लापरवाही है। अस्पताल प्रशासन को पूरे मामले को तुरंत देखना चाहिए। जिन लोगों के आंखों की रोशनी गई है, उनका क्या होगा। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय तक पहुचंाई है। अभी तक दोनों ही जगहों से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Exit mobile version