Home राष्ट्रीय Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य...

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य सेवा को लेकर लोगों में चिंता

यदि यह कहा जाए कि बिहार सरकार ही कोरोना पॉजिटिव हो गया है, तो कोई गलत नहीं होगा। पहले राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु यादव कोरोना पॉजिटिव हो गए। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोविड की चपेट में आ गए हैं।

पटना। बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। आंकड़े धीरे धीरे डरावने हो रहे हैं। सोमवार को ताजा खबर आई कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है। गौर करने योग्य यह भी है कि दूसरी लहर में भी कोरोना संक्रमण मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचा था।

सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने नीतीश कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी। साथ ही कहा कि हाल के दिनों में उनके संपर्क में आने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर टेस्ट करवा लेना चाहिए।

बिहार में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 4,737 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,938 हैं। इसके पहले सूबे के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत कई मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। इस तरह कोरोना ने मंत्रिमंडल के कई सदस्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। पांच जनवरी को दोनों मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना सभी से साझा की थी। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे और नित्यानंद राय भी कोरोना पॉजिटव पाये गये हैं।

विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह समेत राज्य सरकार के मंत्रियों में अमरेंद्र प्रताप, शाहनवाज हुसैन, अशोक चौधरी, सुनील कुमार, मुकेश सहनी भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कोरोना जांच में निगेटिव हो गये हैं, जिन्होंने चार जनवरी को अपने पॉजिटिव होने की सूचना दी थी।

Exit mobile version