Home पॉलिटिक्स भाजपा मना रहा है अपना 42वां स्थापना दिवस, देशभर में कई कार्यक्रम...

भाजपा मना रहा है अपना 42वां स्थापना दिवस, देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित

नई दिल्ली। केंद्र की सत्ता पर आसीन भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पूरे देश में कई आयोजन किए जा रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों में विशेष कार्ययोजनाओं को लागू किया जाएगा। राजधानी दिल्ली में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज पार्टी कार्यकर्ताओं को आगे की रणनीति का गुर बताएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मुख्यालय में पार्टी का झंडा फरहाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर लखनऊ पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा फरहाया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने BJP के 42वें स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फरहाया। उन्होंने कहा, “PM के नेतृत्व ने पिछले 8 वर्षों में शासन की एक नई परिभाषा दी है जैसे गुड गवर्नेंस इज आल्सो गुड पॉलिटिक्स,विकास का काम हुआ और ये सफलता हमारे कार्यकर्ता के कारण हुए हैं।”

भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी कहा करते थे – अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा ! ये वाक्य हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है lदेश के वे समस्त विषय जो देश की अखंडता, संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सरोकार से जुड़े थे उन्हें भाजपा का आधार बनाया गयाl भाजपा की नींव तैयार करने में हमें आशीर्वाद मिला श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जैसे ओजस्वी विचारकों का, विचारों को धरातल पर उतारने का काम किया देश की तत्कालीन सबसे मजबूत जोड़ी अटल-आडवाणी ने और आज जो भाजपा की भव्य इमारत खड़ी है उसे साकार किया है श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने, श्री अमित शाह जी के मजबूत इरादों ने और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी के कठोर परिश्रम ने l

Exit mobile version