Home राष्ट्रीय बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगट का गोवा में दिल का दौरा...

बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

सोनाली फोगाट ने 22 अगस्त को गोवा में अंतिम सांस ली। वह बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।

सोनाली फोगाट ने 22 अगस्त की रात अंतिम सांस ली। ख़बर है कि गोवा में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। बता दें कि सोनाली अपने कुछ स्टाफ सदस्यों के साथ गोवा गई थीं।

सोनाली फोगट को आखिरी बार बिग बॉस 14 में देखा गया था। उन्होंने वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था, जिसके बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। सोनाली की एक बेटी भी है जो उनके बेहद करीब थी। सोनाली फोगाट बीजेपी नेता भी थीं। उन्होंने 2019 के हरियाणा चुनाव में आदमपुर से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी से भाजपा में प्रवेश किया था। वहीं, टिकटॉक पर भी सोनाली काफी पॉपुलर थीं।

सोनाली फोगाट ने 2016 में टीवी सीरियल एक मां जो लाखो के लिए बनी अम्मा से अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह हरियाणवी फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में दिखाई दीं। वह कई पंजाबी और हरियाणवी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा भी रही हैं। उन्हें आखिरी बार एक वेब सीरीज़, द स्टोरी ऑफ़ बदमाशगढ़ (2019) में देखा गया था।

दिसंबर 2016 में, उन्होंने अपने पति संजय फोगाट को खो दिया। उनके पति की 42 साल की उम्र में उनके फार्महाउस में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम यशोधरा फोगाट है।

Exit mobile version