Home पॉलिटिक्स जयपुर में भाजपा की चल रही है बैठक, पीएम मोदी ने किया...

जयपुर में भाजपा की चल रही है बैठक, पीएम मोदी ने किया ये आह्वान

नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता देना, हर क्षेत्रीय भाषा के प्रति हमारे कमिटमेंट को दिखाता है। भाजपा, भारतीय भाषाओं को भारतीयता की आत्मा मानती है और राष्ट्र के बेहतर भविष्य की कड़ी मानती है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक जयपुर में चल रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय और राज्य संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी यहां उपस्थित हैं। इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता इन भावनाों से प्रेरित होकर न थके न झुके काम कर रहा है। जिस पार्टी के पास ऐसे कार्यकर्ता हो तो कौन होगा जो इस पर गर्व न करे। चुनाव के समय हम जैसे हर घर, हर बूथ तक पहुंचते हैं वैसे ही नागरिकों के घर-घर तक जाना है…हर घर भाजपा, इसी लगन के साथ काम करना होगा। देश में विकासवाद की राजनीति पर हमें हर दिशा में काम करना है। हर दल को विकासवाद की राजनीति पर आने पर मजबूर करना है।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं जब भी कार्यकर्ताओं से मिलता हूं उनसे बहुत कुछ जानने को मिलता है। कार्यकर्ता के द्वारा जो जानकारी प्राप्त होती है वो बेहद सटीक जानकारी होती है। आज देश का हर नागरिक नतीजा चाहता है,नागरिकों में आकांक्षाएं बढ़ी हैं। जब देश के 130 करोड़ लोगों की आकांक्षाएं जग जाती है तो निश्चित रूप से सरकारों की जवाबदेही भी बढ़ती है। ये जन जागृति अनिवार्य रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करती है और दबाव भी बनाती है।

भाजपा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए हैं। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोविड के संक्रमण काल में जब सभी राजनीतिक दल लॉकडाउन हो गए, आइसोलेशन में चले गए। नेता भी जब ट्विटर पर दिखे, ऐसे वक्त पर आपने हमें सेवा ही संगठन का मंत्र दिया। सेवा ही संगठन के मंत्र से प्रेरित होकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आपके बताए मार्ग पर चला। उन्होंने यह भी कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के उद्घाटन सत्र में हम सबका मार्गदर्शन करने वाले हैं। मैं अपनी ओर से और आपकी ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं। संगठन को जब-जब आवश्यकता पड़ी है, प्रधानमंत्री जी का हमें हमेशा उनका नेतृत्व मिला, मार्गदर्शन मिल।

Exit mobile version