Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh पंचायत चुनाव में जीत से गदगद हुए भाजपाई, पीएम मोदी...

Uttar Pradesh पंचायत चुनाव में जीत से गदगद हुए भाजपाई, पीएम मोदी ने दी बधाई

योगी आदित्यनाथ सरकार को पंचायत चुनाव से मानो संजीवनी मिल गई है। 75 में से 67 सीट जीत लेकर भाजपाई गदगद हो गए हैं। पीएम मोदी सहित केंद्रीय नेताओं ने बधाई देना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी को दोबारा अपनी रणनीति पर विचार करना होगा।

Ayodhya: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath presents an idol of Lord Ram as a memento to honour Prime Minister Narendra Modi during the "bhumi pujan" ceremony at the Ram Janmabhoomi site in Ayodhya on Aug 5, 2020. (Photo: IANS)

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में भाजपा अपनी जीत से बेहद उत्साहित है। पंचायत के चुनावों में भाजपा 75 में 67 सीटें जीती है। इस जीत को लोग कोरोना काल में भाजपा सरकार के कामकाज और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यशैली से जोड़कर देख रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जीत के बाद पंचायत चुनाव में जीते लोगों को समाजसेवा में जुट जाने का आह्वान किया है।
भाजपा नेताओं का मानना है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव एक तरह से लिटमस टेस्ट है। इसमें भाजपाई खुद को पास मान रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि विधानसभा चुनाव में वो दोबारा सत्ता में आ जाएंगे।
पंचायत चुनाव परिणाम में भाजपा बेहद उत्साहित है। कारण उसने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय सीट रायबरेली और समाजवादी पार्टी के गढ मैनपुरी में भी जीत दर्ज की है। इस जीत के बड़े संदेशों के साथ भाजपा की ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता और बढ़ेगी। गौर करने योग्य यह है भी है कि वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश की आधी से ज्यादा सीटों पर राज करने वाली समाजवादी पार्टी को इस बार करारा झटका लगा है।
पंचायत चुनाव में पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूपी ज़िला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।

भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इसे बड़ी जीत माना है और कहा है कि इसका लाभ पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

Exit mobile version