Home मनोरंजन Bollywood News, गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने फू को दी Digital Wish

Bollywood News, गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने फू को दी Digital Wish

आज फरहान अख्तर 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। पर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ शुभकामना दी। खबर है कि लवबर्ड्स फरहान और शिबानी इस साल मार्च-अप्रैल में मुंबई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पर कोविड के बढ़ते मामलों में क्या होगा, कब होगा...कुछ भी कहना मुश्किल है।

नई दिल्ली। शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर फरहान अख्तर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही एक फोटो शेयर की। उन दोनों में से सबसे अलग है कैप्शन, जिसमें शिबानी का फरहान के लिए प्यार साफ दिख रहा है। शिबानी लिखती हैं- ’माई फू, आपका सबसे अच्छा साल क्या होगा फिर भी लव यू फॉरएवर हैप्पी बर्थडे’।

फोटो में लवबर्ड्स

फरहान के जन्मदिन पर जो फोटो शिबानी ने शेयर की है, वो काफी अलग है। दोनों को ये फोटो काफी पसंद भी होगी। इस फोटो में शिबानी ब्लैक वेलवेट हाई स्लिट गाउन में स्टनिंग लग रही थीं, वहीं फरहान ब्लैक सूट में हैंडसम लग रहे हैं।

जोया का Bro Love

फरहान की बहन जोया ने भी भाई को इंस्टाग्राम पर विश किया है। जोया ने लिखा- ’मेरी बात सुनो, यह आपके जीवन का सबसे अच्छा वर्ष होने जा रहा है’। उम्मीद करते हैं बहन की ये शुभकामना फरहान अख्तर की जिंदगी बदल देगी।

शादी की शहनाई

पिछले कुछ हफ्तों से अफवाहें चल रही हैं कि लवबर्ड्स फरहान और शिबानी इस साल मार्च-अप्रैल में मुंबई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पर Covid-19 मामलों में वृद्धि ने उनकी योजनाओं को बदल दिया है। खबर है कि फरहान और शिबानी की डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे।

Exit mobile version