Home मनोरंजन Bollywood News, कंगना, ये वीडियो तो पुराना है, इसका मतलब?

Bollywood News, कंगना, ये वीडियो तो पुराना है, इसका मतलब?

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर 2007 का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अवॉर्ड शो में करण को इग्नोर करती दिख रही हैं। यह वीडियो 2007 का है। उस वक्त कंगना बॉलीवुड में नई थीं। वीडियो शेयर करके कंगना ने यह बात मानी है कि उनका ऐटिट्यूट शुरू से ही खराब रहा है।

नई दिल्ली। आप माने या नहीं, पर हम मानते हैं कि किसी के ब्लॉक या अनब्लॉक करने से कुछ नहीं होता। जो है, वो दिखता है। उसके लिए गैजटस मायने नहीं रखते। तरंगे की वाइब्रेशंस तकनीक की तारों से ज्यादा सुपरफास्ट हैं। यह कोई ज्ञान किताबी नहीं, व्यवाहारिक है। जब आपके साथ होगा कुछ, तब मानेंगे इसे। अब कंगना रनौत को ही लें। यहां कुछ ऐसा-वैसा नहीं कह रहे। आज की बात बता रहे हैं। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

क्या है वीडियो में

कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया 2007 का पुराना वीडियो। इस वीडियो में वह अवॉर्ड शो में करण जौहर को इग्नोर करती दिख रही हैं। यह वीडियो 2007 का है। उस वक्त कंगना बॉलीवुड में नई थीं। वीडियो शेयर करके कंगना ने यह बात मानी है कि उनका ऐटिट्यूट शुरू से ही खराब रहा है। कंगना के फैन पेजज पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो फिल्मफेयर अवॉर्ड शो का है। इसको करण जौहर होस्ट करते दिख रहे हैं। करण अनाउंस करते हैं। यह अवॉर्ड पब्लिक पोल से डिसाइड किया गया है। इसके बाद कंगना विनर घोषित की जाती हैं। कंगना ने करण को किया इग्नोर जब कंगना अवॉर्ड लेकर जा रही होती हैं तो करण उनसे बात करने की कोशिश करते हैं। वह बोलते हैं, थैंक यू कंगना, बधाई हो। मैं यहां हूं… क्या इससे फर्क पड़ता है?

कंगना की तरफ से जब कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलता तो वह बोलते हैं, लगता तो नहीं है, कोई बात नहीं कंगना वेलडन। कंगना ने बताया अपना ऐटिट्यूड खराब कंगना ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, यह इंडस्ट्री में मेरा पहला साल था। मैं टीनेजर थी लेकिन मेरा ऐटिट्यूड ही ऐसा था। हाहाहा मेरा ऐटिट्यूड पहले से ही खराब है।

Exit mobile version