Home मनोरंजन Bollywood News, कविता ने कैंसर पेशेंट्स के लिए करवाया हेयरकट

Bollywood News, कविता ने कैंसर पेशेंट्स के लिए करवाया हेयरकट

आमूमन हेयरकट करवाने का कारण होता है न्यु लुक। पर ये क्या कवित कौशिक ने कैंसर पेशेंट्स के लिए करवाया हेयर कट।

नई दिल्ली। कविता कौशिक को आपने पहचाना। शो एफआईआर की चंद्रमुखी चौटाला। अब तो पहचान लिया होगा मैडम जी को। जितनी वो लोकप्रिय टीवी पर हैं, उतनी ही सोशल मीडिया पर। हाल ही में कविता कौशिक ने नई पर्सनैलिटी दिखी। जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। सोसायटी पर्सन हैं कविता। खुद इस बात का खुलासा किया और फोटो व वीडियो का सबूत दिखाकर बात साबित कर दी।

हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर कविता ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हेयरकट करवा रही हैं।

उन्होंने अपने कटे हुए बाल हाथ में पकड़े हुए हैं। इसमें कविता ने बताया कि वो ये बाल कैंसर पेशेंट्स को डोनेट करेंगी। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ’और ये कैंसर पेशेंट्स के विग बनाने के लिए डोनेट कर दिए और मेरा नया लुक? उनके फैंस को कविता की इस पर्सनैलिटी को खूब पसंद किया है।

Exit mobile version