Home मनोरंजन Bollywood News, प्रियंका बनीं मां, सोशल मीडिया पर छाई है खबर

Bollywood News, प्रियंका बनीं मां, सोशल मीडिया पर छाई है खबर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और अमेरिकी गायक निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका और उनके पति निक ने इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी दी।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने की खुशी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके पति निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का वेलकम किया है। उसके बाद फैन्स प्रियंका और उनके पति निक जोन्स को खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया के तमाम मंचों पर कमेंट्स की भरमार हो रही है।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने बच्चे के नाम या लिंग का खुलासा नहीं किया और अनुरोध किया कि ‘‘इस विशेष समय पर उनकी निजता’’ का ख्याल रखा जाए। प्रियंका और निक ने 2018 में भारत में विवाह किया था।

प्रियंका और निक ने पोस्ट करते हुए कहा है, “हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का वेलकम किया है। हम सम्मानपूर्वक इस स्पेशल टाइम के दौरान फैंस से प्राइवेसी की इच्छा रखते हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर फोकस रखना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।”

बता दें कि प्रियंका ने ये नहीं बताया है कि वो बेटा है या फिर बेटी है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। एक्ट्रेस लारा दत्ता ने कहा है- “बधाई हो,” निर्माता गुनीत मोंगा ने लिखा, “OMG। यह बहुत खास है… बहुत बहुत बधाई। बेहतरीन खबर।”

Exit mobile version