Home मनोरंजन Bollywood News, तुषार कपूर हैं बैचलर डैड, कैसा रहा ये सफर? पहले...

Bollywood News, तुषार कपूर हैं बैचलर डैड, कैसा रहा ये सफर? पहले लेखकीय सफर में उनसे जानें

तुषार कपूर को आप बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता के तौर पर पहचान हैं। उनका प्रोफाइल बढ़ने वाला है। आज उन्होंने अपनी पहली किताब बैचलर डैड की घोषणा की। जानते हैं क्या कुछ खास होगा इसमें।

नई दिल्ली। आईवीएफ यानी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन सिंगल्स के लिए वरदान से कम नहीं। इसका सहरा कितने लोग ले चुके हैं। यहां बात सिंगल्स की हो रही है। बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर ने भी इसका सहारा लिया था। पता ही होगा साल 2016 में तुषार बेटे लक्ष्य कपूर के पिता बने थे।

बता दें कि सिंगल फादर यानी तुषार कपूर अब लेखक भी बन गए हैं। अब उनका प्रोफाइल में लेखक का कद भी जुड़ गया है। उनका पहला लेखकीय सफर उनके फादरहुड से जुड़ा है। फादरहुड भी उनका सिंगल वाला है। गौरतलब है कि तुषार कपूर ने एकल अभिभावक बनने के लिए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) का सहारा लिया था और वर्ष 2016 में सरोगेसी से बेटे लक्ष्य कपूर के पिता बने थे।

प्रकाशक और शीर्षक

तुषार कपूर की पहली किताब का टाइटल है बैचलर डैड। इसे प्रकाशित पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा। यह किताब अगले महीने बाजार में आएगी। यह बात तुषार कपूर ने बताई। इस किताब में वह फादरहुड के बारे में ईमानदारी से सबकुछ बताएंगे, जो उन्होंने अनुभव किया। जिंदगी को ‘ईमानदार’ तरीके से पेश करने की कोशिश की है।

तुषार कपूर की सुनें

तुषार कपूर (45) ने कहा, ‘‘मैं सौभाग्यशाली हूं कि कुछ शानदार लोगों ने मेरी इस यात्रा का समर्थन किया लेकिन एकल पिता बनने के मेरे फैसले ने कई सवाल भी पैदा किए जिनका जवाब देने की कोशिश मैंने कई मीडिया मंचों पर की। लेकिन मेरा संदेश अलग तरह से लिया गया।’’

Exit mobile version