Home स्वास्थ्य Breaking : भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी हुए कोरोना पॉजिटिव, कल प्रदर्शन...

Breaking : भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी हुए कोरोना पॉजिटिव, कल प्रदर्शन में हुए थे शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब खबर आई है कि दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

इसकी सूचना मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी की है।

यह खबर जैसे ही फैली कई भाजपा कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है। असल में, प्रदेश भाजपा की ओर से सोमवार को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया गया था। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरी दिल्ली को जाम किया था। इस विरोध प्रदर्शन में सांसद मनोज तिवारी ने भी हिस्सा लिया था। कल ही सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उनके संपर्क में आए थे। अब सभी को कोरोना टेस्ट कराना पड़ सकता है।

Exit mobile version