Home मनोरंजन Breaking News, अर्शी खान थीं कार में, एक्सीडेंट के बाद हस्पताल में...

Breaking News, अर्शी खान थीं कार में, एक्सीडेंट के बाद हस्पताल में कराया भर्ती

दिल्ली में कार एक्सीडेंट के दौरान बिग बॉस फेम अर्शी खान बुरी तरह से जख्मी हो गई हैं। एक्ट्रेस को अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

नई दिल्ली। खबर मिली है कि बिग बॉस फेम अर्शी खान की कार का एक्सीडेंट हो गया। उस समय अर्शी कार में थीं। एक्ट्रेस को निजी अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह घटना मालवीय नगर के पास शिवालिक में हुई। अर्शी खान हाल ही में दिल्ली में शूटिंग कर रही थीं। लेकिन इस दौरान उनका दिल्ली में एक एक्सीडेंट हुआ। अब वो ठीक हैं, लेकिन एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। एक्ट्रेस को अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था। अब अर्शी खान ठीक है।

Exit mobile version