Home राष्ट्रीय गुजरात में पुल हादसा, 60 से अधिक लोगों की मौत

गुजरात में पुल हादसा, 60 से अधिक लोगों की मौत

पुल गिरने से कई लोग नदी में गिर गए। बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गांधीनगर। गुजरात के मोरबी जिले में मच्छू नदी में रविवार शाम एक केबल पुल गिर गया, जिसमें बताया जा रहा है कि अब तक 60 से ज्यादा की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिस वक्त ये हादसा हुआ पुल पर 500 से ज्यादा लोग सवार थे ये सभी के सभी पानी मे गिर गए थे। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, केबल ब्रिज को पांच दिन पहले नवीनीकरण के बाद फिर से शुरू किया गया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना के संबंध में मुख्यमंत्री पटेल और अधिकारियों से बात की। मोदी इस समय , गुजरात में हैं। पीएमओ ने कहा, ‘‘उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) बचाव अभियान के लिए दलों को तत्काल तैनात करने को कहा है। उन्होंने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने को कहा है।’’

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि वे इस घटना पर नजर रख रहे हैं। एंबुलेंस को तुरंत रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। भारतीय नौसेना के 50 कर्मियों के साथ NDRF के 3 दस्तें, भारतीय वायुसेना के 30 जवानों के साथ बचाव और राहत अभियान के लिए सेना के 2 कॉलम और फायर ब्रिगेड की 7 टीमें राजकोट, जामनगर, दीव और सुरेंद्रनगर से उन्नत उपकरणों के साथ मोरबी के लिए रवाना हुई।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि ये बेहद दुखद घटना है। आज शाम को मोरबी में करीब 6:30 बजे हैंगिंग ब्रिज टूटा। उस समय 150 लोग वहां मौजूद थे। इस घटना में मात्र 15 मिनट में शहर का पूरा तंत्र घटना स्थल पर पहुंच गया। बचाव कार्य में अभी तक लगभग 70 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोगों को नदी से निकालने के लिए नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम नावों की मदद से बचाव कार्य कर रहे हैं। नदी में करीब 40-50 लोग हैं।’’ एक निजी संचालक ने लगभग छह महीने तक पुल की मरम्मत का काम किया था। पुल को 26 अक्टूबर को गुजराती नववर्ष दिवस पर जनता के लिए फिर से खोला गया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा. “मोरबी में हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं। इस विषय में मैंने गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी व अन्य अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में लगा है, NDRF भी शीघ्र घटनास्थल पर पहुँच रही है। प्रशासन को घायलों को तुरंत उपचार देने के निर्देश दिए हैं।”

Exit mobile version