Home राष्ट्रीय Delhi News : दक्षिणी दिल्ली में चल रहा है बुलडोजर, डिप्टी सीएम...

Delhi News : दक्षिणी दिल्ली में चल रहा है बुलडोजर, डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कही ये बात

नई दिल्ली। अवैध अतिक्रमण और निर्माण पर बुलडोजर चलाए जाने की घटना आजकल देश के कई हिस्सों में हो रही है। राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में इसको लेकर खूब बवाल हुआ। कोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर की कार्रवाई रोकनी भी पड़ी। शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा ख्याला रोड, श्याम नगर, विष्णु गार्डन में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

इस मसले को दिल्ली दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में भाजपा का बुलडोजर से वसूली की बहुत बड़ी योजना है। इस मामले में मैंने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी है। दिल्ली में 63 लाख घरों पर भाजपा ने बुलडोजर चलाने की तैयारी की है। इनमें से 60 लाख कच्ची कॉलोनी और झुग्गी झोपड़ियां हैं। बुलडोजर से वसूली का AAP कड़ा विरोध करती है। AAP का एक-एक विधायक जनता के साथ खड़ा है। चाहे जो भी हो जाए इनके बुलडोजर को हम रोकेंगे, चाहे हमें जेल जाना पड़े।

बता दें कि दिल्ली में बुलडोजर को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा नेता के बीच लगातार बयानबाजी होती रही है। जहांगीरपुरी और शाहीनबाग में इसको लेकर प्रदर्शन भी हो चुका है। इसके बाद कोर्ट की ओर से आदेश भी आया था।

Exit mobile version