Home राष्ट्रीय राजद एमएलसी सुनील सिंह और सांसद अशफाक करीम के घर सीबीआई छापा,...

राजद एमएलसी सुनील सिंह और सांसद अशफाक करीम के घर सीबीआई छापा, सांसद मनोज झा ने कही ये बात

बुधवार की सुबह बिहार की सियासत में राजद एमएलसी सुनील सिंह और सांसद अशफाक करीम के घर सीबीआई छापे को लेकर हुई है। कई अन्य राजद नेताओं के आवास पर सीबीआई के छापेमारी की सूचना मिल रही है। राजद की ओर से इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। केंद्र सरकार और भाजपा पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया जा रहा है।

नई दिल्ली। बिहार में राजद विधान पार्षद व बिस्कोमान के मुखिया सुनील कुमार सिंह के घर पर सीबीआई का छापा जारी है। पटना में राजद सांसद अशफाक करीम के आवास पर CBI की छापेमारी चल रही है। बिहार की सियासत में इसको लेकर कई प्रकार की बातें हो रही हैं। राजद एमएलसी और बिस्कोमान पटना के अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने आवास पर सीबीआई छापे पर कहा, “यह सब जान बूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर कर विधायक उनके पक्ष में आएंगे।”

इस मामले को लेकर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और इन्होंने (BJP) डराने के लिए आज का दिन चुना है, आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ED, CBI की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए। ये संगठन भाजपा के लिए काम करती है।

बिहार में चल रही रेड पर उन्होंने यह भी कहा कि कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री ने यह कहा था ये लोग (BJP) इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसी ज़द में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी है टिकाऊ हैं… बिकाऊ नहीं हैं।

Exit mobile version