Home राष्ट्रीय केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले, डीए किया गया 17 से 28 प्रतिशत

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले, डीए किया गया 17 से 28 प्रतिशत

केंद्र सरकार हर छह महीने पर महंगाई भत्ते को रिवाइज करती है। लंबे इंतजार को अब खत्म कर दिया है। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी स बढ़कर 28 फीसदी हो गया है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है। महंगाई के दौर में महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया है। यह पहली जुलाई 2021 से दी जाएगी। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर केंद्रीय कैबिनेट के बैठक की जानकारी मीडिया से साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र के कर्मचारियों को डियरनेस अलाउंस (DA) और पेंशनर को डियरनेस रिलीफ की बहाली करने पर निर्णय लिया गया है। अब DA की दर को 17% से बढ़ाकर 28% की जाएगी। इसे 1 जुलाई 2021 से लागू किया जाएगा।

बता दें कि यह वृद्धि कुछ समय पहले ही होना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे रोक दिया गया था। जनवरी 2020 में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी, जुलाई 2020 का 3 फीसदी, जनवरी 2021 का 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जिसे जोड़ा जाए तो अब कर्मचारियों को अब 17 फीसदी के बजाए 28 फीसदी (17+4+3+4) महंगाई भत्ते का भुगतान होगा।

एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन को वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसमें कुल 4607 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। देशभर में 12,000 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 6 आयुष कॉलेज, 12 आयुष पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जाएगा। 10 अंडर ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा।

बता दें कि बुधवार सुबह प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी अध्यक्षता की। सरकारी और निजी अस्पतालों के जरिए टीकाकरण हो सके, इसलिए जून महीने में 11.46 करोड़ वैक्सीन की डोज़ राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराए गए और जुलाई के महीने में इस उपलब्धता को बढ़ाकर 13.50 करोड़ किया गया है।

Exit mobile version