Home राष्ट्रीय Chararanjeet singh Channi : पंजाब के नए सीएम बन गए चन्नी, आगे...

Chararanjeet singh Channi : पंजाब के नए सीएम बन गए चन्नी, आगे की राह है कठिन

पंजाब के पहले दलित सीएम बन गए हैं चरणजीत सिंह चन्नी। कांग्रेस ने दलित राजनीति को नया आयाम दिया है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी पहुंचे। अपने संबोधन में नए सीएम चन्नी ने राहुल गांधी को का्रंतिकारी नेता बताया है।

चंडीगढ़। कांग्रेस का सियासी संकट खत्म हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ग्रहण किया। चंद महीनों के बाद उन्हें राज्य विधानसभा चुनाव में जाना हैं। उसके पहले पंजाब कांग्रेस के गुटबाजी को शांत करना होगा। अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री के कामकाज को और बेहतर तरीके से करना होगा, ताकि जनता की नाराजगी खत्म हो।

मुख्यमंत्री बनने के बाद स्वयं चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ है। हम केंद्र सरकार से तीनों कृषि क़ानूनों को वापस लेना का निवेदन करते हैं। यह आम आदमी की सरकार है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में बहुत अच्छा काम किया। कांग्रेस ने आम आदमी को मुख्यमंत्री बनाया है। मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं। हम किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ़ करेंगे।

चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी को ‘क्रांतिकारी नेता’ बताया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ”राहुल गांधी एक क्रांतिकारी नेता हैं। मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस, कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब के लोगों का शुक्रगुजार हूं।”

असल में, पंजाब के मुख्यमंत्री को पार्टी के अंदरूनी गुटबाहजी के कारण कैप्टन अमरिन्दर सिंह को इस्तीफा देना पड़ा था। चर्चा नवजोत सिंह सिद्धू की थी, लेकिन कैप्टन ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उसके बाद कैप्टन की पसंद के दलित चेहरा के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया गया।

Exit mobile version