Home राष्ट्रीय Chhath puja 2021 : सर्द रही राजधानी की मौसम, यमुना सहित कई...

Chhath puja 2021 : सर्द रही राजधानी की मौसम, यमुना सहित कई घाटों पर संपन्न हुई छठ

श्रद्धालुओं ने छठ के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना 36 घंटे लंबा व्रत तोड़ा। जधानी दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। आज दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 360 है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गुरुवार का मौसम अपेक्षाकृत सर्द रहा। इस मौसम में व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ संपन्न हुआ। छठ पूजा के आखिरी दिन श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के ज़हरीले झाग के बीच डुबकी लगाई और सूर्य को अर्घ्य दिया। वीडियो दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना घाट से है।

बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा, ‘‘ यह इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान है। दिन में आसमान साफ रहने के साथ ही हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।’’

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता 402 दर्ज किए जाने के साथ ही एक बार फिर यह ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। एक्यूआई शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

Exit mobile version