Home राष्ट्रीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, पूरी तरह मजबूत है हमारी सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, पूरी तरह मजबूत है हमारी सरकार

राजनीतिक अस्थिरता कहीं नहीं है सब अच्छा चल रहा है। ऐसा थड़ी है कि नांव है जो पलट गई। कुछ लोगों का ख्याली पुलाव है कि सरकार अस्थिर है, उसे रहने दो। देश के संवैधानिक संस्थाओं का गैर भाजपा शासित राज्यों में क्या गतिविधियां हैं वह छुपा नहीं है |

रांची। झारखंड की राजनीति और राज्य सरकार को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। कुछ मामलों को लेकर कहा जा रहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में है। इसको मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि यह विपक्षियों का ख्याली पुलाव है, जो कभी पूरा नहीं होगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है कि राजनीतिक अस्थिरता कहीं नहीं है सब अच्छा चल रहा है। ऐसा थड़ी है कि नांव है जो पलट गई। कुछ लोगों का ख्याली पुलाव है कि सरकार अस्थिर है, उसे रहने दो। देश के संवैधानिक संस्थाओं का गैर भाजपा शासित राज्यों में क्या गतिविधियां हैं वह छुपा नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। 1 घंटे से ज्यादा राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई, राज्यसभा भी रहा। कुछ चीजों पर सहमति बनी, ये धरातल पर भी उतरेगा। गठबंधन की तरफ से एक ही प्रत्याशी होंगे। इस विषय को आखिरी मुकाम तक पहुंचाने के लिए थोड़ा समय लेंगे।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मोहनजोदड़ो की खुदाई हुई थी, उसी तरीके से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा की खुदाई हो रही है और इतिहास के पन्नों को पलटा जा रहा है…हमें जांच से, छानबीन से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उनको कार्यकलापों से उनकी मंशा कुछ और दिखती है।

Exit mobile version