4 अगस्त को दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाने के लिए इकट्ठा होंगे दिल्ली के बच्चे: अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान लोगों से देश को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक साथ आने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 4 अगस्त को दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाने के लिए हजारों बच्चे एक साथ इकट्ठे होंगे।

मुख्यमंत्री ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान लोगों से देश को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक साथ आने का आग्रह किया है।

वहीं इस दौरान उन्होंने दुःख भी जताया और कहा कि पिछले 75 वर्षों में कई देशों ने भारत को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि देश के पास सभी प्राकृतिक संसाधन हैं।

उन्होंने कहा “भारतीय पूरी दुनिया में सबसे बुद्धिमान हव्यवसायियों, वकीलों, कामकाजी पेशेवरों को एक साथ आना होगा। अगर राजनेताओं और राजनीतिक दलों के लिए छोड़ दिया गया, तो देश पिछड़ा ही रहेगा। आइए संकल्प लें कि हम 130 करोड़ लोग भारत को दुनिया का सबसे अच्छा राष्ट्र बनाएंगे। लोग पूछते हैं, ‘क्या भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है?’ भारत दुनिया का नंबर 1 क्यों नहीं बन सकता? ”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अब देश के 130 करोड़ लोगों को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। आईए, आजादी के 75वें वर्ष में हम प्रण लें की हम भारत के लोग एक साथ मिलकर, एकजुट होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे। कुछ लोग पूछते हैं कि क्या भारत दुनिया को लीड कर सकता है? क्यों नहीं भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश बन सकता है। इसके लिए आपको काम करना पड़ेगा, हम सबको मिलकर देश नवंबर बनाना है।