Home राष्ट्रीय सीएम अशोक गहलोत की हर्ट सर्जरी, पीएम मोदी ने की बेहतर स्वास्थ्य...

सीएम अशोक गहलोत की हर्ट सर्जरी, पीएम मोदी ने की बेहतर स्वास्थ्य की कामना

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनके हर्ट में करीब 90 प्रतिशत ब्लॉकेज है। उनकी सर्जरी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है।

गहलोत के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा और प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्वीट कर ऑपरेशन सफल रहने की जानकारी दी है। एसएमएस अस्पताल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक हो गई है। उनकी हालत में अब सुधार है।

इससे पहले आज सवेरे स्वयं अशोक गहलोत ने ट्वीट कर अपने सेहत की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि कोविड के बाद मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही थीं और कल से मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा था। अभी एसएमएस अस्पताल में अपना सीटी एंजियो करवाया है। एंजियोप्लास्टी की जाएगी। मुझे खुशी है कि मैं इसे एसएमएस अस्पताल में करवा रहा हूं। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं मेरे साथ हैं।

जब इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली, तो उन्होंने सीएम अशोक गहलोत के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना है।

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सीएम अशोक गहलोत के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की।

Exit mobile version