Home राष्ट्रीय Utrakhand News : उपचुनाव में सीएम धामी ने दर्ज की प्रचंड जीत

Utrakhand News : उपचुनाव में सीएम धामी ने दर्ज की प्रचंड जीत

देहरादून। उत्तराखंड में हुए विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचंड जीत हासिल की है। चम्पावत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड 55025 वोट से धमाकेदार जीत दर्ज की है। धामी के पक्ष में एकतरफा वोटिंग में उन्होंने कांग्रेस समेत बाकी दो अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त करा दी। धामी को कुल 58258 वोट मिल जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को कुल 3233 वोट ही मिल सके।

इस जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं चंपावत की अतुल्य जनता का धन्यवाद करता हूं। मैं आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जीत दिलाई। मैं प्रयास करूंगा कि उनके समर्थन को यहां की सेवा और विकास के रूप में उनको वापस करूं। ये जीत चंपावत की जनता की जीत है। ये जीत हमें इस क्षेत्र के विकास, गति, उन्नति और प्रगति के लिए नया जोश देती है…आप सब के आशीर्वाद से हम उत्तराखंड को हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ट राज्य बनाएंगे। 2025 तक हर क्षेत्र में हमारी आदर्श स्थिति होगी। अनेक गांव हैं जिन्हें सड़क मार्ग से जोड़ना है। अनेक गांव हैं जिनमें संचार की सुविधा नहीं है। हमारे अनेक नौजवान भाई हैं जिन्हें रोजगार से जोड़ना है। हमारा प्रयास होगा कि हर क्षेत्र के लिए अलग से योजना बनाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव जीतने के बाद रोड शो किया।

बता दें कि चम्पावत में मिली शानदार जीत के बाद सरकार नए जोश में नजर आ सकती है। इसी के साथ शासन प्रशासन में व्यापक पैमाने पर बदलाव की भी संभावना है।सीएम धामी जीरो टॉलरेंज पर फोकस करते हुए कड़े फैसले ले सकते हैं। सूत्रों की मानें तो कैबिनेट विस्तार पर विचार किया जा सकता है, तो आने वाले नौकरशाहों में बड़ा फेयरबदल भी हो सकता है।

Exit mobile version