Home लाइफस्टाइल Coconut Crunch, नारियल स्किन के लिए खाएं, इसमें छिपा ब्यूटी सीक्रेट

Coconut Crunch, नारियल स्किन के लिए खाएं, इसमें छिपा ब्यूटी सीक्रेट

नारियल। यानी कोको। टेस्ट में बेस्ट होता है। ब्यूटी गुण भी कमाल के हैं।

नई दिल्ली। नारियल के टेस्ट से वाकिफ हैं सभी। इसे आप कुकिंग आॅयल के रूप में खा सकते हैं। यदि कुकिंग आॅयल में टेस्ट अच्छा नहीं लगता तो इसे खाने के कई यम्मी तरीके हैं, जैसे- नारियल बर्फी, नारियल पानी, नारियल चटनी, सूखा नारियल-मसाले के रूप में, नारियल का दूध-ग्रेवी में, नारियल मिक्सचर आदि। नारियल की गिरी आप कच्ची भी खा सकते हैं। नारियल पानी तो लाजवाब होता ही है।

नेचुरल कूलर है कोको

बता दें कि नारियल तेल त्वचा को ठंडक पंहुचाता है। यह एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर भी है। सूरज की तेज रोशनी से स्किन की रक्षा करता है और एक अच्छा एंटी- एजिंग भी है।

नारियल में छिपे ब्यूटी सीक्रेट

बालों में आप नारियल का तेल लगाते हैं। क्या स्किन के इसे लगाया है कभी? नहीं। तो आज से इसे लगाना शुरू करें। क्योंकि इसमें छिपे हैं कई ब्यूटी सीक्रेट्स। स्किन को साॅफ्ट, रिंकल फ्री और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो स्किन को काॅको टाॅनिक दें। इसके लिए नारियल खाएं और लगाएं भी।

नारियल खाएं और लगाएं भी

स्किन पर नारियल क्रीम या तेल लगाएं। रोज़ाना नारियल तेल का इस्तेमाल क्रीम की तरह चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर करना चाहिए। नारियल तेल लगाने के लिए इसे थोड़ा-सा तेल हाथ में लें। इसे चेहरे की त्वचा के साथ ही पूरे शरीर पर लगा लें। यह स्किन पर ग्लो लाने का बेहतरीन तरीका है।

Exit mobile version