Home पॉलिटिक्स राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट हैक होने का विरोध,...

राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट हैक होने का विरोध, प्रदर्शन जारी

कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा सोशल मीडिया पर जिस प्रकार देश का युवा वर्ग केंद्र सरकार के खिलाफ अपने विचारों को अभिव्यक्ति कर रहा है उससे घबरा कर कांग्रेस के नेताओं का ट्विटर अकाउंट लॉक किया जा रहा है।

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी समेत अन्य पार्टी नेताओं के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को लॉक किए जाने के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राजधानी रांची स्थित कांग्रेस भवन में विरोध प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार की अलोकतांत्रिक कृत्य की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। मोके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा राजेश गुप्ता छोटू मुख्य रूप से उपस्थित थे।विरोध प्रदर्शन में हाथों में तख्तियाँ लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब जनमुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करने वाली राजनीतिक पार्टियों एवं नेताओं के खिलाफ एक षड्यंत्र के तहत केंद्र सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की बदौलत 2014 में भाजपा केंद्र में सत्ता में आई उसी सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ देशभर में उठ रही आवाज से भाजपा नेताओं में बौखलाहट देखी जा रही है यही कारण है कि पहले पेगासस के माध्यम से विरोधी दल के नेताओं सैनिक अधिकारियों और न्यायपालिका में बैठे लोगों की भी जासूसी कराई गई इतना ही नहीं भाजपा ने अपने दल के कुछ नेताओं की भी इजराइली पेगासस सॉफ्टवेयर के माध्यम से निगरानी की। जासूसी कांड के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष की आवाज पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है इसके खिलाफ पार्टी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से विरोध दर्ज कराया जा रहा है और आने वाले समय में भी यदि केंद्र सरकार का रवैया नहीं बदला तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा लोकतंत्र तभी सफल होता है जब बोलने, लिखने, पढ़ने, विचारों की अभिव्यक्ति की आजादी है लेकिन वर्तमान में केंद्र की सरकार आम लोगों की स्वतंत्रता को छीनने की कोशिश कर रही है, कांग्रेस नेता हों या कोई भी राजनैतिक दल हों केंद्र सरकार या बीजेपी के नीतियों के खिलाफ जनता के मुद्दों को लेकर अगर आलोचना करते हैं जो उन्हें लोकतंत्र ने अधिकार दिया है तो यह सरकार उनके ट्विटर लोक करती है, यह कहा जा सकता है कि स्वतंत्रता पर बीजेपी का करारा आक्रमण है जिसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ उठ रही आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है इसी क्रम में आज संसद में भी विरोधी दलों के नेताओं के साथ जिस तरह दुर्व्यवहार किया गया वह अपने आप में दुखद है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री तानाशाह रुख अख्तियार किए हुए हैं,भारत का लोकतंत्र खतरे में है,जिस दिन देश की जनता ने प्रधानमंत्री को बलॉक कर देगी वह दिन दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता केशव महतो कमलेश,मदन मोहन शर्मा, निरंजन पासवान,सुषमा हेम्ब्रम,शमशेर आलम फिरोज रिजवी मुन्ना,रमेश पाण्डेय, सोनी नायक,जितेन्द्र त्रिवेदी,महेश साहू,अर्चना कुमारी,शैलेश चौबे,सतीश पाल मुंजीनि,जयशंकर पाठक,गिरीडीह जिला अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा,सतीश केडिया,प्रभात कुमार,दिनेश लाल सिन्हा मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Exit mobile version