कांग्रेस मना रहा है अपना स्थापना दिवस, समारोह के दौरान गिर गया पार्टी का झंडा

कांग्रेस पार्टी की स्थापना को लंबा सफर तय करते-करते 136 वर्ष हो गए। 136 साल का त्याग, बलिदान, कुर्बानी का शानदार इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है।

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। देश भर में कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का झंडा लहराया गया। कई प्रकार के समारोह किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम नेता पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दे रहे हैं। राजधानी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस का झंडा लहराया।
हैरानी बात रही कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस का झंडा फहराने के दौरान झंडा नीचे गिर गया।

कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।

लखनऊ में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत कांग्रेस के मैराथन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।