Home पॉलिटिक्स जारी है कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा, भाजपा नेता ऐसे उड़ा रहे...

जारी है कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा, भाजपा नेता ऐसे उड़ा रहे मखौल

मिलते कदम, जुड़ते लोग.. भारत चल पड़ा है बदलाव की राह पर। ये सुबह नई उमंग का संचार कर रही है, भारत को नई राह दिखा रही है।

नई दिल्ली। बीते पखवाड़े से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण के राज्यों में जारी है। लोगों का अच्छा समर्थन और सड़कों पर काफी भीड़ देखी जा रही है। कांग्रेस नेता उत्साहित जान पड़ते हैं। दूसरी ओर कई भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री इसका उपेक्षा करते दिखते हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 19वें दिन की शुरुआत पलक्कड़ ज़िले के शोरनूर से की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कहती हैं कि भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ रहे इस विशाल जनसैलाब का भाजपा सरकार के लिए सीधा संदेश है: देश के लोगों को मत बांटो, युवाओं को नौकरियां बांटो। रोजगार के अवसर कम मत करो, महंगाई कम करो। जुमलों से काम मत चलाइए, जमीन पर हकीकत में विकास करिए। जनता को झूठे विज्ञापन नहीं, सच का परिवर्तन चाहिए।

केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत जोड़ो’ में मनोरंजन कम हुआ अब राजस्थान में भी शुरू हो गया है। राज्य में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं है। कांग्रेस सिर्फ सत्ता का सुख भोगना चाहती हैं, जनता की सेवा नहीं करना चाहती… कांग्रेस में न दिशा है न नेता है।

थांदला में जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक तरफ भाजपा की सरकार है जो विकास के काम करती है और कांग्रेस को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस के राज में कभी विकास के काम होते ही नहीं थे। उनके(कांग्रेस) नेता अभी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।मैं पूछना चाहता हूं राहुल गांधी भारत तोड़ा किसने? जल्दी सत्ता प्राप्त करने की चाह में स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश के विभाजन को स्वीकार किया। अगर देश को तोड़ने का पाप किसी के सिर पर है तो वो कांग्रेस पार्टी है।

Exit mobile version